इन दिनों शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म पठान की चर्चा हर कोई कर रहा है।
पठान मूवी के रिलीज डेट को लेकर शाहरुख खान ने ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा था।
था
जिसमें फैंस ने शाहरुख से कई सवाल किये। इसी में से एक सवाल था - क्या आपने आमिर खान की लाल सिंह चड्डा मूवी देखी।
इस सवाल का जवाब शाहरुख ने बड़े ही फनी अंदाज़ में दिया।
शाहरुख ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा - अरे यार आमिर कहता है पहले पठान दिख।
वाकई ये काफी मजेदार जवाब था और इसके साथ ही शाहरुख ने बड़े ही आसानी से पठान फ़िल्म का भी प्रमोशन कर दिया।
आपको बता दें कि लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म Forrest Gump का हिंदी रीमेक है।
ये फ़िल्म 11 अगस्त 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फ़िल्म को आमिर खान भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
लाल सिंह चड्डा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं। इस फ़िल्म को Eric Roth और अतुल कुलकर्णी ने हिंदी में लिखा।
वहीं अगर शाहरुख खान की पठान मूवी की बात करें तो ये फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।