इन दिनों ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद की लव स्टोरी काफी चर्चा में है।
दोनों एक साथ कई फंक्शन और जगहों पर बड़े ही मस्त अंदाज़ में स्पॉट किये गए हैं।
इनके बीच की केमिस्ट्री कमाल की है। लेकिन इन दोनों के उम्र का फासला काफी अधिक है।
आज के समय में ऋतिक रोशन 48 वर्ष के हैं तो उनकी गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद की उम्र मात्र 31 वर्ष है।
इन दोनों ही स्टार कपल के उम्र में कुल 17 वर्षों का अंतराल है।
लेकिन इसके वावजूद इनकी जोड़ी कमाल की है। फैंस इन्हें देखना काफी पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी जब ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सबा आज़ाद को फीचर किया गया था।
हालांकि ये दोनों को मिले तीन चार महीने ही हुए हैं। लेकिन ये स्टार कपल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि सबा आज़ाद ने 2008 में आई फ़िल्म दिल कबड्डी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इन दिनों सबा आज़ाद की वेब सीरीज राकेट बॉयज काफी चर्चा में है। आप इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं।