10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव का नतीजा आ गया।
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बना रही है।
2022 के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेता को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
इन्ही में से एक हैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जिन्हें इस चुनाव में हार मिली है।
लेकिन जैसे ही ये खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर अर्चना पूरण सिंह ट्रेंड करने लगी।
आपको मालूम होगा सिद्धू इससे पहले कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका में थे।
लेकिन अब अर्चना पूरण सिंह उनके जगह पर आ गयी। लेकिन चुनाव हारने के बाद अब सिद्धू और अर्चना पूरण सिंह को लेकर ट्विटर पर मीम वायरल होने लगी।
ये Meme वाकई कड़ी मजेदार है।
अब लोग ये उम्मीद लगा रहे हैं कि सिद्धू जल्द ही कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं।
कुछ विवादित बयान देने की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से निकाल दिया गया था।
शो से नवजोत सिंह सिद्धू के जाने के बाद अर्चना पूरण सिंह को उनकी जगह शो में जगह दी गयी और आज के समय मे ये शो ब्लॉकबस्टर है।