2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पंजाब में शानदार जीत दर्ज की है।
इस जीत के साथ ही अब भगवंत मान का पंजाब का CM बनना तय है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कभी भगवंत मान एक कॉमेडी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट थे और उसमें नवजोत सिंह जज की भूमिका में थे।
कभी नवजोत सिंह भगवंत मान के जोक्स पर हंसते थे और आज वही भगवंत मान पंजाब के CM बनने जा रहे हैं।
वहीं इस चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को करारी हार का सामना करना पड़ा।
दरअसल साल 2005 में भगवंत मान ने टीवी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में भाग लिया था।
इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ शेखर सुमन भी जज की भूमिका में थे।
ये शो स्टार प्लस पर आता था और इसमें कपिल शर्मा ने भी भाग लिया था।
अब सिद्धू के इस चुनाव में हार की वजह से सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी बन रहा है।
आपको बता दें कि पंजाब के 117 विधानसभा सीट में AAP ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की।