बिहार, भारत का अभिन्न अंग है। राजनैतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बिहार का देश में काफी अहम योगदान है। क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से बिहार देश का 12वां और जनसंख्या के दृष्टिकोण से बिहार देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसलिए देश के इतने बड़े सूबे और इनके जिलों के बारे में जानना काफी महत्वपूर्ण है। Bihar Me Kitne Jile Hai (बिहार में कितने जिले हैं), इसकी जानकारी इस पोस्ट में आपको काफी विस्तृत रूप से मिलेगी। साथ ही इस पोस्ट में आप बिहार के जिलों के साथ-साथ प्रमंडल, प्रखंड, पंचायत आदि के बारे में भी जानेंगे।
Table of Contents
Bihar Me Kitne Jile Hai | बिहार में कुल कितने जिले हैं?
2022 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस समय बिहार में कुल 38 जिले हैं। बिहार के सभी जिलों का नाम, जनसंख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गयी टेबल में मिल जाएगी।
बिहार के 38 जिलों के नाम –
[table id=1 /]
बिहार का इतिहास काफी समृद्धशाली रहा है। बिहार की धरती पर ही भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई। बिहार के इसी ऐतिहासिक भूमि से महान राजनीतिकर चाणक्य, महान गणितज्ञ (जिन्होंने दुनिया को शून्य दिया) आर्यभट्ट, अजेय सिकंदर को हराने वाले चंद्रगुप्त मौर्य, सिखों के दशवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान लोगों का संबंध है।
आज के समय मे यदि बात करे तो बिहार हर साल देश को कई आईएएस और आईपीएस देती है। यहां के युवा देश और विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बात यदि बिहार राज्य की करें तो बिहार वर्ष 1912 ई में बंगाल से कटकर एक अलग राज्य बना था। इस समय बिहार और ओड़िसा एक साथ थे। लेकिन फिर 1 अप्रैल 1936 ई को बिहार और ओड़िसा का विभाजन हुआ और इस तरह बिहार एक अलग राज्य बना।
यदि 1951 के आंकड़ों की बात करें तो उस समय बिहार में कुल 18 प्रमंडल और 55 जिले थे। इस वक़्त बिहार और झारखंड एक साथ थे। फिर 15 नवंबर 2000 ई को बिहार का फिर विभाजन हुआ और झारखंड एक अलग राज्य राज्य बना।
Official Website Of Bihar : Click Here
YouTube Shorts को Viral कैसे करें?Best Way To Viral YouTube Shorts In 2022
2001 तक बिहार में कुल 38 जिले थे और इस समय वर्ष 2022 में भी बिहार में कुल 38 जिले ही हैं। मतलब करीब 20 वर्षों से बिहार में कोई नया जिला नही बना है।
- क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से बिहार का सबसे छोटा जिला – शिवहर
- क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला – पश्चमी चंपारण
- जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला – पटना
- जनसंख्या की दृष्टिकोण से बिहार का सबसे छोटा जिला – शेखपुरा (2011 के जनगणना के आधार पर)
- बिहार के पहले मुख्यमंत्री – डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह
- बिहार के पहले राज्यपाल – जयराम दास दौलतराम
- बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री – नीतीश कुमार
- बिहार में वर्तमान राज्यपाल – फागु चौहान
यदि आपको किसी राज्य की जानकारी चाहिए तो आपको उस राज्य के लोग, ऐतिहासिक स्थल, जिला, प्रखंड, पंचायत, प्रमंडल, राजनैतिक पार्टियां आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसलिए इस पोस्ट में बिहार के जिलों के साथ-साथ बिहार के प्रमंडल, प्रखंड, पंचायत आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है।
बिहार में कितने प्रमंडल हैं?
प्रमंडल, जिसे की अंग्रेजी में कमिश्नरी कहा जाता है इन समय बिहार में कुल 9 प्रमंडल है।
बिहार 9 प्रमंडलों के नाम और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों का नाम –
[table id=2 /]
बिहार में कितने प्रखंड हैं?
बिहार में इस समय कुल 534 प्रखंड यानी कि ब्लॉक्स हैं।
बिहार में कुल कितने पंचायत हैं?
बिहार में कुल 8,463 पंचायत है।
बिहार में पिछले 20 सालों से कोई भी नया जिला नही बना है। इस बीच नए जिले बनाने को लेकर मांग तो बहुत हुई लेकिन सरकार ने अभीतक इसपर कोई फैसला नही किया है। यदि बिहार के सबसे नए जिले की बात करे तो उसका नाम अरवल है। अरवल की स्थापना 20 अगस्त 2001 को हुई थी और ये बिहार राज्या का 38वां जिला बना था। Bihar Me Kitne Jile Hai – इसका जवाब तो आपको मिल गया होगा। इस वक़्त बिहार में कुल 38 जिले हैं।
Conclusion – Bihar Me Kitne Jile Hai
उम्मीद है कि आपको Bihar Me Kitne Jile Hai? इस सवाल का जवाब आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिल गया होगा। साथ ही मैंने इस पोस्ट के माध्यम से बिहार में प्रमण्डल, बिहार में प्रखंड, बिहार में पंचायत की संख्या आदि की भी चर्चा की। Bihar Me Kitne Jile Hai Name List के साथ इस पोस्ट में बताया गया है।
Pingback: Thank You Ka Jawab Kya Hoga? 2022 में प्रभावी रूप से Thanks का Reply क्या दें?